अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) ज़ायोनी सैनिकों ने एक बार फिर फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर हमला करके दो फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।
अल-रिसालह नेट की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सेना के एक जासूसी विमान ने गज़्ज़ा पट्टी के दैरुलबलह में अबू उबैदा मकबरा के पास फिलिस्तीनियों पर मिसाइल हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप दो फिलिस्तीनी शहीद और तीन अन्य घायल हो गए जिससे गाजा पट्टी पर कल रात और आजके हवाई हमलों में शहीदों की संख्या 5 हो गई।
इससे पहले ज़ायोनी सैनिकों के युद्धक विमानों ने कल रात और आज सुबह गज़्ज़ा पर दो बार हमला करके 3 फिलिस्तीनीयों को शहीद और चार अन्य को घायल किया है।
फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि ज़ायोनी शासन ने अधिकृत फिलिस्तीनी क्षेत्र में आर्थिक संकट से जनमत का ध्यान हटाने के लिए हाल के दिनों में फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर अपने हमलों में तीव्रता पैदा कर दी है।
.......
166